फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डीजल बरामदगी की जांच कराने की मांग

डीजल बरामदगी की जांच कराने की मांग

Mon, 13 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
डीजल बरामदगी की जांच कराने की मांग
शक्तिनगर। नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के प्रबंधन के खिलाफ मजदूर यूनियन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। ईंधन वितरण में सवाल खड़ा किया है। श्रमिक सभा के खड़िया परियोजना अध्यक्ष संत कुमार ने पत्र में टीएफएम की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। कुमार ने बीते दिनों मोरवा (मप्र) पुलिस द्वारा यूपी-एमपी बार्डर क्षेत्र से टैंकर में भरा 15 हजार लीटर बरामदगी मामले के साथ पूरी व्यवस्था की जांच की मांग की है। इसी तरह एविडेंस (एनजीओ) के जनरल सेक्रेटरी कुमार अविनाश ने कोयला परियोजनाओं में विभिन्न माध्यमों से हो रही डीजल चोरी का जिक्र पर कोल इंडिया के चेयरमैन, पेट्रोलियम मंत्री व केंद्रीय सतर्कता आयोग को पत्र लिखा है। बताया है कि एनसीएल की कोयला परियोजनाओं मे कई लाख लीटर डीजल की आपूर्ति प्रतिदिन होती है। प्रोजेक्टों की बड़ी मशीनों के टैंकों में मौजूद डीजल पर संगठित गिरोह हाथ साफ करता है। बीते दिनों मोरवा (मप्र) पुलिस ने यूपी-एमपी बार्डर क्षेत्र से एक टैंकर में भरा 15 हजार लीटर बरामद किया था। पहले मामला टैक्स चोरी से जुड़ा लेकिन जांच में दायरा बढ़ते हुए टीएफएम तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed