फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मजदूरों की अनदेखी किये जाने से असंतोष

मजदूरों की अनदेखी किये जाने से असंतोष

Mon, 13 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों की अनदेखी किये जाने से असंतोष
अनपरा। अनपरा परियोजना के मजदूरों का धरना मैटेरियल गेट पर 14वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। मजदूरों ने पूरे उत्साह के साथ धरना स्थल पर उपस्थित होकर परियोजना प्रबंधन की उदासीनता पर नाराजगी जाहिर किया। जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के मंत्री और ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि दो दिन सीएमडी अनपरा में रहे। जिला संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री और सीएमडी को मजदूरों की मांगों से संबंधित पत्र भेजकर न्याय की मांग की थी। संयुक्त संघर्ष समिति को विश्वास था कि सीएमडी अनपरा आगमन पर मजदूरों के धरने पर ध्यान देकर उचित कदम उठाएंगे, लेकिन उन्होंने मजदूरों के समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। प्रबंधन तानाशाही रवैया अपना रहा है। डी परियोजना में मजदूरों का ऑपरेटर का गेट पास बनाकर उनसे हेल्पर का कार्य कराया जा रहा है। मजदूरों को बंधुआ मजदूर समझ कर उत्पीड़न करने का कोई अवसर प्रबंधन नहीं छोड़ रहा है। जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधराज सिंह ने कहा कि प्रबंधन को मजदूरों की मांगों को मानना ही होगा। मजदूर अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। यहां गुड्डू उपाध्याय, गनेश सिंह, लालमणि, शहाबुद्दीन, फिरतू राम, रामअशीष सिंह, श्यामलाल सिंह, पन्ना लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed