फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संस्कार के साथ पठन पाठन पर ध्यान दें शिक्षक

संस्कार के साथ पठन पाठन पर ध्यान दें शिक्षक

Thu, 12 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
संस्कार के साथ पठन पाठन पर ध्यान दें शिक्षक
विंढमगंज। इलाके के बुटबेढ़वा में अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जा रहे प्राइमरी विद्यालय में बीएसए गोरखनाथ पटेल और बीइओ दुद्धी आलोक कुमार यादव ने गुरुवार को विद्यार्थियों में डे्रस का वितरण किया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बीएसए गोरखनाथ पटेल ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों में अच्छे संस्कार रोपें और उनके पठन-पाठन को बेहतर बनाएं। अभिभावकों से अपील की कि वह भी समय-समय पर विद्यालय कर शिक्षकों के आचरण और शिक्षा कार्य की निगरानी बनाए रखें। इस दौरान कक्षा एक से पांच तक के 176 बच्चों को ड्रेस और नए नामांकन वाले 75 छात्र-छात्राओं को बैग का वितरण किया गया। इस दौरान प्रधान पवन कुमार रजक और बीडीसी सुमन कुमार गुप्ता ने बीएसए और बीईओ को बाबा बंशीधर का स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रधानाचार्य अंजू रानी, एनपीआरसी राजकमल यादव, शिक्षक अनुराग तिवारी, विकास सिंह, शालिनी, रोशनी, श्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोनभद्र
बच्चों को मिला यूनिफार्म
घोरावल। प्राथमिक विद्यालय देवगढ़ में गुरुवार को मलाला यूसुफजई का जन्मदिन के अवसर पर छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म वितरित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि अभिभावक अपने-अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे। विशिष्ट अतिथि बीईओ उदयचंद्र राय ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र में घोरावल ब्लॉक में 25 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय चालू होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रणमाशंकर पांडेय, विकल और संचालन गणित शिक्षक दीनबंधु त्रिपाठी ने किया। अशोक त्रिपाठी, संगम कुमार, केपी मौर्य, अनिल सिंह, कमरूद्दीन, कपिल सिंह, माता प्रसाद, सुषमा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed