{"_id":"5b351c174f1c1b5d748b750f","slug":"51530207255-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांजिट कटाने के चक्कर में लग रहा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांजिट कटाने के चक्कर में लग रहा भीषण जाम
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थिति काशी मोड़ के समीप वन विभाग कार्यालय में ट्रांजिट कटाने के चक्कर में कोयला लदे वाहनों से प्रतिदिन राज्यमार्ग जाम हो रहा है। जाम के झाम में लोगों परेशान हो गए हैं। बुधवार की रात भीषण जाम लगने से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से जाम को खाली कराया।
काशी मोड़ पर स्थिति वन विभाग कार्यालय में प्रतिदिन लगभग कोयला लदे वाहन ट्रांजिट(अभिवहन शुल्क) कटाने के लिए वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर आड़े तिरछा खड़ा करके वन विभाग कार्यालय में चले जाते हैं। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। शाम होते ही जाम का झाम शुरू हो जाता है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। पटरियों पर अतिक्रमण होने के कारण मामला और भी गंभीर हो जाता है। बुधवार को रात्रि में लगे भीषण जाम से नागरिक परेशान हो उठे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। आए दिन उक्त स्थान पर जाम लगने से लोगो में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो ट्रांजिट कार्यालय को कही अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए या उक्त स्थान पर वाहन को खड़ा न किया जाए ।