फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रेणुका नदी पर पुल के लिए सर्वे का कार्य तेज

रेणुका नदी पर पुल के लिए सर्वे का कार्य तेज

Mon, 25 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रेणुका नदी पर पुल के लिए सर्वे का कार्य तेज
ओबरा। रेणुका नदी पर पुल निर्माण को लेकर सरकारी महकमे में सक्रियता बढ़ गई है। सोमवार को सहायक परियोजना प्रबंधक सेतु निगम इं. जसवंत सिंह सयाना रेणुका नदी पर छठ घाट के बगल में बनने वाले पुल एवं पुल से ओबरा तक पहुंच मार्ग के लिए हो रहे सर्वे का निरीक्षण किया। कहा, तीन दिन में सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और स्टीमेट उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे स्थल पर पहुंचे इंटक के जिलाध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, जन आंदोलन प्रतिनिध मंडल के प्रतिनिधि आरपी त्रिपाठी, छात्र नेता अमरेश यादव, मुकेश जायसवाल, प्रभात कुमार पांडेय, लालचंद ने पुल निर्माण के बारे में वार्ता की। सहायक परियोजना प्रबंधक सयाना ने बताया कि शासन से अनुमति मिलते ही पुल निर्माण एवं सड़क का कार्य शुरू कर हो जाएगा। दो वर्ष के अंदर पुल तैयार कर दिया जाएगा। बताया कि इस कार्य में ओबरा तापीय परियोजना के प्रबंधन का पूरा सहयोग मिल रहा है। अब पुल एवं ओबरा तक पहुंच मार्ग में कोई कठिनाई नहीं है। संगठन प्रतिनिधियों ने कहा कि लाखों आदिवासियों के विकास तथा ओबरा डैम की सुरक्षा के लिए रेणुका नदी पर पुल का बनना बहुत आवश्यक था। इसके लिए रेणुका पार के आदिवासी इंटक के नेतृत्व मे विगत दस वर्ष से लगातार आंदोलन चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed