{"_id":"5b311e3a4f1c1b8c278b7adb","slug":"51529945658-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांगर को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांगर को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। धांगर महासभा से जुड़े लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। धांगरों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। फिर अनुसूचित जाति आयोग के नाम संबोधित मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामआधार ने कहा कि जिले में धांगर जाति निवास करती है, जो कि अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है। इनको पूर्व में तहसीलदार द्वारा धांगर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता रहा है। 360 फसली खतौनी में जाति धांगर दर्ज है। शैक्षिक प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर में भी जाति धांगर दर्ज है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णुराम धांगर व हरिवंश धांगर जिनको आंदोलन में 20-20 दिन की जेल हुई थी, उनकी जाति भी कागजातों में अनुसूचित में दर्ज है। विभिन्न कागजातों व अभिलेखों में इनकी जाति धांगर अनुसूचित जाति की श्रेणी में है। ऐसे में धांगर जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाना चाहिए। साथ ही अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना धांगर, पुष्पा तिग्गा, बुद्घिनारायण, रामलगन, बीरबल, हरि प्रसाद तिरकी, राजेश धांगर, प्रदीप कुमार, विनय कुमार, रामवचन, रानी मौजूद रहीं।