{"_id":"5acba5174f1c1bee618b66de","slug":"51523295511-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में बच्चों संग महिलाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में बच्चों संग महिलाओं ने दिखाया दम
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को परियोजना के सोन शक्ति स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में बच्चों संग महिलाओं ने दिखाया दम।
महिला वर्ग के लिए आयोजित बाल थ्रो प्रतियोगिता में सविता देवी प्रथम, इंद्रावती द्वितीय व सुशीला भारती तृतीय स्थान पर रहीं। पदचाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बाल कृष्ण, धर्मेंद्र कुमार व शत्रुजीत चौधरी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। 50 मीटर, 100 मीटर, 250 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में बच्चे, पुरुष, महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय डोड़हर में पेंटिंग, चित्रकला, बाल थ्रो, दौड़, संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में 48 बच्चों तथा निबंध में 23 महिलाओं ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान में बबीता प्रथम, प्रदीप कुमार गुप्ता द्वितीय तथा रूपक रानी व इंद्रावती संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में सारिका कुमारी प्रथम, अंकुश कुमार द्वितीय, ममता कुमारी, शुभम पटेल तथा मिताली मालाकार तृतीय स्थान पर रहीं। शुभारंभ सहायक प्रबंधक राजभाषा व जनसंपर्क मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार व राजेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन योगेंद्र कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन आशा राम ने किया। इस मौके पर मुकेश कुमार, एलएम राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय डोड़हर के स्टाफ, संजय कुमार, भैया लाल, नवीन कुमार, राजेश, नानक चंद मौजूद रहे।