{"_id":"5a64d2094f1c1b87268b5a7d","slug":"51516556809-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के लिए 30 को घरेंगे उपश्रमायुक्त दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के लिए 30 को घरेंगे उपश्रमायुक्त दफ्तर
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (अनपरा) । श्रमिक अधिकारों के लिए केंद्रीय श्रमिक संघों के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर 30 जनवरी को उपश्रमायुक्त (एएलसी) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को अनपरा के काशी मोड़ पर यूपी वर्कर्स फ्रंट, ठेका मजदूर यूनियन एवं मजदूर एकता संघ की संयुक्त बैठक में लिया गया।
यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें जनतांत्रिक अधिकारों पर हनन करने में लगी हुई है। विशेषकर श्रमिकों के अधिकारों को खत्म किए जा रहे हैं और जो अधिकार श्रमिकों को मिले भी हैं, उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। इसके खिलाफ कानून के राज की स्थापना के लिए मजदूर आंदोलन को तेज किया जायेगा। बैठक में मजदूरों के बीच कानून प्रदत्त अधिकारों के बारे में शिक्षित करने के लिए मजदूर अध्ययन मंच का गठन किया गया। जिसके संयोजक तेजधारी गुप्ता बनाएं गए। आगामी 28 जनवरी को ठेका मजदूर, विनियमितिकरण एवं उन्मूलन कानून पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला बैठक में लिया गया। ठेका मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन 18 फरवरी को अनपरा में करने का भी निर्णय लिया गया है। सम्मेलन में स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इस मौके पर कृपाशंकर पनिका, मुश्ताक अहमद, केदार सिंह, ईश्वर पाण्डेय, नागेन्द्र चौहान, हीरा लाल, एम अजय, गणेश सिंह, मुन्ना मलिक आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ठेका मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ने की और संचालन प्रचार मंत्री तेजधारी गुप्ता ने किया।