{"_id":"599c745b4f1c1b84748b472f","slug":"51503425627-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल से 80 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल से 80 करोड़ का लेनदेन हुआ प्रभावित
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर के बैंकों में हड़ताल रही। हड़ताल की वजह से बैंक बंद रहे। लेन-देन प्रभावित रहा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लीड बैंक मैनेजर करुणेश कुलश्रेष्ठ के मुताबिक बैंकों में हड़ताल होने से करीब 80 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
इलाहाबाद बैंक आफिसर्स फेडरेशन के आह्वान पर बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कहा कि बैंकों के एकीकरण और विलय की योजना बंद किया जाय। कहा कि कारपोरेट के एनपीए को खारिज न करें। जान-बुझकर बैंक ऋणों का भुगतान नहीं करना अपराध के रूप में घोषित किया जाए। एनपीए वसूली पर संसदीय समिति के सिफारिशों को लागू न करें। कहा कि प्रस्तावित एफआरडीआई बिल को हटाएं और जीएसटी के नाम पर सेवा शुल्क न बढ़ाएं। विमुद्रीकरण और सरकारी योजनाओं की प्रतिपूर्ति बैंकों को करें। कहा कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति योजना अमल में लाया जाए। विमुद्रीकरण योजना से संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों का निपटारा करें। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जायज मांगों को पूर्ण करने में हिलाहवाली की गई तो आने वाले दिनों में संगठन के आहवन पर वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मोहित कुमार, वीरेंद्र कुमार, रूपा, किशोर कुमार, अजीत, आनंद कुमार, मोहन सिंह मेहता, पारसनाथ राय, दिवाकर कुमार आदि मौजूद रहे।