फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   51 thousand 637 saplings planted in panchayats

637 पंचायतों में रोपे 51 हजार पौधे

Fri, 29 Jul 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 29 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
51 thousand 637 saplings planted in panchayats
प्राथमिक विद्यालय बहुअरा में पौधरोपण करते डीएम सीबी सिंह और ब्लॉक प्रमुख पंकज पटेल।
। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले की सभी 637 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण अभियान चलाया। प्रशासनिक और विकास अधिकारियों के देखरेख में 51 हजार पौधे रोपे गए। डीएम सीबी सिंह ने सदर ब्लाक के बहुअरा और बट गांव में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीएम ने बहुअरा में जन चौपाल लगाकर लोगों समस्या सुनी और उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद डीएम ने कहा कि व्यक्ति खाना-पानी के बिना तो कुछ दिन तो रह सकता है, आक्सीजन के बिना जिंदा नही रह सकता हैं। आक्सीजन तो पेड़, वनों से ही मिलता है। उन्होंने जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पौधरोपण के तहत जिले के सभी 637 ग्राम पंचायतों में एक दिन में अधिकाधिक पौध रोपित करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


इसके तहत एक दिन में 51 हजार छायादार, शोभाकार और फलदार प्रजाति के पौध रोपित किए गए। उन्होंने बहुअरा के प्राथमिक विद्यालय, पुरानी बस्ती में नीम व बकाइन का पौध रोपित किया। बहुअरा में सीडीओ महेंद्र सिंह, एएसपी डा. अवधेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज पंकज सिंह पटेल, बीएसए मनभरन राम राजभर, एडीओ पंचायत अजय सिंह, जेई लघु सिंचाई आरके कुशवाहा, जिला स्काउट गाइड प्रशिक्षक रमाकांत कुशवाहा, ग्राम प्रधान बहुअरा मनोज कुमार सिंह ने बहुअरा स्कूल परिसर में पौधे रोपित किए। डीएम ने पौध रोपित करने के साथ ही पौधों की हिफाजत का निर्देश दिया। इसे बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बहुअरा में जन चैपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। बभनौली ग्राम पंचायत में प्रधानपति रामबली कुशवाहा ने पौधरोपण कर लोगों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कुल साढ़े 12 हजार पौधे शुक्रवार को रोपे गए। दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद और बीडीओ दिवाकर सिंह ने ब्लाक ,परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार चुर्क गांव में प्रधान राम प्रवेश यादव और बिजली में प्रधानपति विनोद ने पौधरोपण किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय टापूगढ़ परिसर में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे विधायक रूबी प्रसाद ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण किया। साथ ही बीडीओ सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान दीपा रानी ने भी पौधरोपण किया। विद्यालय परिसर में विभिन्न तरह के फलदार व छायादार पौधों में सागौन, अर्जुन, आम, अमरूद, करौंदा, अनार, गुलमोहर, नीम सहित 25 पौधे लगाए गए। इस मौके पर क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष जुवेर आलम, एडीओ पंचायत महेंद्र पांडेय, सेक्रेटरी यशवंत गौतम, ओम प्रकाश, आफताब हाशमी, फिरोज, बुंदेल चौबे, शम्भुनाथ, पूर्व प्रधान अकबर हुसैन, जानकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।



चोपन प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ग्राम पंचायत चोपन में शुक्रवार को मनरेगा के तहत पौधरोपण किया गया। 150 पौधे लगाए गए। इसमें आम, इमली, नीम, गुलमोहर, पीपल के पौधे शामिल हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान विष्णुकांत मौर्य सेक्रेटरी शुभम सिंह, दुर्गेश यादव, दुखहरन वैध, सुनिल सिंह, महेंद्र कुशवाहा, मुकेश भारती, दिपू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed