फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   505 kg of rice distributed to 101 people

101 लोगों को 505 किलो चावल किया गया वितरित

Wed, 29 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
505 kg of rice distributed to 101 people
505 kg of rice distributed to 101 people
सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा जनवरी माह के अंतिम दिन बसंत पंचमी पर पांच-पांच किलो चावल का वितरण 101 लोगों 505 किलो चावल का वितरण किया गया। वार्ड संख्या एक, दो, 13 व 16 के गरीब लोगों को अन्न का वितरण किया गया। इस दौरान अन्न पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इसमें अध्यक्ष किशोरी सिंह, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सचिव विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परमेश जैन, दया सिंह, जय कुमार केसरी, गणेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, धर्मराज जैन, दिनेश उपस्थित रहकर अन्न वितरण में सहयोग किए। अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही परमोधर्मों है। प्रत्येक माह सदस्यों के सहयोग से अन्न का वितरण, कंबल आदि वार्ड सभासदों के माध्यम से वितरण करते आ रहे हैं। विशाल नेत्र शिविर का भी आयोजन प्रत्येक माह हो रहा है। 26 फरवरी को क्लब भवन पर विशाल नेत्र मोतियाबिंद का आपरेशन कैंप आयोजित हैं, अधिक से अधिक लोग नि:शुल्क जांच व आपरेशन का लाभ उठाएं। अध्यक्ष ने बताया कि लायंस क्लब समय-समय पर जनता के हित के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को लगने वाले विशाल नेत्र शिविर के लिए पंजीकरण, नि:शुल्क जांच और ऑपरेशन किया जाएगा। इसको लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed