फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   504 people got tested in the health fair

स्वास्थ्य मेले में 504 लोगों ने कराया जांच

Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
504 people got tested in the health fair
दुद्धी। सीएचसी परिसर में बुधवार को ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न रोगों से ग्रसित 504 लोगों ने मेले में पंजीकरण कराया। उनका स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

उद्घाटन विधायक रामदुलार गोंड ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने विभिन्न विभाग की तरफ से लगाये गए स्टालों का निरीक्षण किया। संबंधित विभाग के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएं। सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर और सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अभय सिंह, दिलीप पांडेय एवं संचालन कर रहे मनोज मिश्रा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने क्षेत्र की अहम समस्याओं की ओर अफसरों का ध्यान आकृष्ट कराया। मेले में मलेरिया, टीबी के साथ आंख, कान, दांत, बीपी व शुगर जांच कराने के लिए लोग पहुंचे। कुल 504 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें होम्योपैथी के 23 एवं आयुर्वेदिक पद्धति के तहत 57 मरीज भी शामिल रहे। निरोगी काया के लिए योगाचार्य योगेश्वर मुनि ने योग के कई सरल विधि बताते हुए लोगों से नियमित योग करने की अपील की। इस मौके पर बीडीओ मनीष मिश्रा, फिजीशियन डॉ. प्रशांत सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मृता सिंह, डॉ. अनुराग वर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक, डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed