फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   50 players showed their skills in archery

Sonebhadra News: 50 खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में दिखाया कौशल

Sat, 02 Aug 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
50 players showed their skills in archery
रॉबर्ट्सगंज तियरा वि​शिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभ - फोटो : खेल विभाग
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में शुक्रवार को मंडल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के विभिन्न आयु वर्गों के 50 से अधिक तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद और विशिष्ट अतिथि विंध्याचल मंडल के क्रीड़ा सचिव राजवंश सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में सोनभद्र से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कुल 19 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया। इनमें अंकित, सूर्यांश, अंशिका, आदित्य, अखिलेश, संगम, युगांक, नंदिनी, सुलेखा, विशाल, सोनम, सपना, दीक्षा शामिल हैं। भदोही से अंडर-17 में वसुधा गुप्ता (कंपाउंड राउंड), खुशबू विश्वकर्मा और उमंग यादव (इंडियन राउंड) ने क्वालीफाई किया। वहीं मिर्जापुर से नंदिनी यादव, विजय बिंद (अंडर-17), प्रीति गौतम, श्रेया मिश्रा, प्रियांशु मोदनवाल (अंडर-19) चयनित हुए। क्वालीफाई हुए खिलाड़ी 17 से 19 अगस्त तक सैयदराजा, चंदौली में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन में संत जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य एके जॉन, जिला तीरंदाजी संघ सचिव बलराम यादव, जनपदीय सचिव सुनील राव, निर्णायक विश्वास शर्मा व सुमंगला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed