{"_id":"65317189fa51595e960b3275","slug":"50-percent-subsidy-will-be-available-in-government-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-4862-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राजकीय कृषि गोदामों में 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राजकीय कृषि गोदामों में 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी ब्लॉक में संचालित राजकीय बीज गोदामों में रबी फसल के बीज पहुंच गए हैं। कृषि विभाग की तरफ से सोनांचल के किसानों को चना, मटर, सरसो, गेहूं के उन्नतशील बीज 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। पंजीकृत किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की नकल देकर राजकीय गोदाम से कोई भी बीज ले सकते हैं। अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। बीजों का वितरण प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।
सदर ब्लॉक परिसर में संचालित राजकीय कृषि बीज गोदाम के प्रभारी सर्वेश कुमार सैनी ने बताया कि गोदाम में चना, मसूर, सरसो, गेहूं और मटर का बीज उपलब्ध हो गया है। विकास खंड राबर्ट्सगंज के किसान अनुदान पर गोदाम से बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरसों का बीज 1.28 क्विंटल प्राप्त हुआ है। दो हेक्टेयर जोत वाले किसान अधिकतम 10 किलो सरसों ले सकते हैं। गोदाम पर 129 रुपये प्रति किलो के दर से सरसों बीज उपलब्ध है। चना का बीज 9.60 क्विंटल मिला है। किसानों को चना का बीज 92 रुपये प्रति किलो के रेट से दिया जा रहा है। मटर 5 क्विंटल मिला है, जो 85 रुपये प्रति किलो के दर से उपलब्ध है।
गेहूं एचडी 3236 वेरायटी 34 क्विंटल 40 किलो और डीबीडब्ल्यू 222 वेरायटी का गेहूं बीज 50 क्विंटल राजकीय कृषि बीज गोदाम पर मिला है। किसानों को गेहूं 43.20 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। इसी तरह से मसूर का प्रमाणिक बीज 101 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकृत किसान अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की नकल लेकर बीज गोदाम पर आकर अनुदान पर बीज ले सकते हैं। सभी बीजों पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान देय है, जो कि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसी तरह से चतरा, घोरावल, बभनी, चोपन, दुद्धी, नगवां सहित अन्य ब्लॉकों में संचालित राजकीय कृषि बीज गोदामों पर रबी सीजन के फसलों का बीज पहुंच गया है। किसान अनुदान पर बीज लेकर बोआई कर सकते हैं।
विज्ञापन
खुद से बीज शोधन कर सकते हैं किसान
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक किसान खुद भी बीज शोधन का कार्य कर सकते हैं। बीज बोआई से पहले बीज शोधन अनिवार्य रूप से किसान करें तो रोग रहित फसल होगा। राजकीय कृषि बीज गोदामों पर बीज शोधन एवं भूमि शोधन के लिए ट्राइकोडर्मा, बुवेरिया बेसियाना, फफुद्दनशी 100 रुपये प्रति किलो के दर से उपलब्ध है। पंजीकृत किसानों को यह 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है।
जिले में संचालित सभी राजकीय कृषि बीज गोदामों पर रबी सीजन के प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं। किसान 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज क्रय कर सकते हैं। बीजों का वितरण प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा। -डाॅ. हरिकृष्ण मिश्र, जिला कृषि अधिकारी-सोनभद्र।