फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   50 complaints were received on the police station resolution day in Babhani

Sonebhadra News: बभनी में थाना समाधान दिवस पर आईं 50 शिकायतें, सबसे ज्यादा भूमि विवाद की

Sun, 15 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
50 complaints were received on the police station resolution day in Babhani
पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम बद्रीनाथ सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने शाहगंज थाने में शिकायतें सुनीं। अन्य थानों में भी पुलिस व राजस्व के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और ससमय करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। पन्नूगंज थाने में ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। इसके निस्तारण के लिए डीएम ने मौके पर संयुक्त को भेजकर करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। बभनी थाने में राजस्व और पारिवारिक विवाद से संबंधित 50 मामले आए। इसमें 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष 35 मामलों को राजस्व विभाग के संबंधित लेखपाल व हलका पुलिसकर्मी को दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण के लिए कहा। कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उसे तत्काल अवगत कराएं।
पहली बार बभनी थाने पर समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ रही। समाधान दिवस में जमीन का मुद्दा मुख्य रूप से प्रमुख रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय कानूनगो राजराथ, गंगा प्रसाद, लेखपाल विमलेश कुमार, अरुण कुमार, अरुणोदय पांडेय आदि मौजूद रहे।

म्योरपुर थाने में कुल 17 मामले आए। इनमें से राजस्व और पुलिस की टीम भेज कर मौके पर चार मामलों का निस्तारण कराया गया। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि शेष 13 मामलों का निपटारा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed