फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   48th IR celebrates Foundation Day

48वीं आईआर का मना स्थापना दिवस

Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
48th IR celebrates Foundation Day
बहुआर स्थित 48 बटालियन पीएसी कैंप के स्थापना दिवस पर पूजन अर्चन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लाक के बहुअरा स्थित 48वीं आईआर का स्थापना दिवस शनिवार को कैंप कार्यालय में मनाया गया। सर्वप्रथम सेना नायक अशोक कुमार राय ने शस्त्र पूजन अर्चन कर हवन किया। उन्होंने बताया कि पीएससी 48वीं आईआर बहुअरा में वर्ष 2006 में स्थापित हुआ था।
विज्ञापन

उस समय नक्सलवाद से जनपद जूझ रहा था। नक्सलवाद के रोकथाम व सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका को लेकर सरकार ने सोनभद्र के बहुअरा में कैंप कार्यालय खोला। तब से स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान जवानों के विचारों को सुनते हुए उनके समस्याओं को आपस में विचार-विमर्श करके निराकरण कराया गया। स्थापना दिवस की संध्या पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप सेनानायक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक सेनानायक इस्तियाक अहमद, शिविरपाल अलोक कुमार तिवारी, सूबेदार रविकांत, सहायक शिविरपाल आशुतोष, स्टोर हवलदार जयप्रकाश मिश्र व प्रेमशंकर पांडेय, आरक्षी रामविलास, रविंद्र, विकास, सुधाकर दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed