फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   485 Recruits Display Discipline and Skill at Passing Out Parade

Sonebhadra News: 485 रिक्रूट ने दीक्षांत परेड में दिखाया अनुशासन व कौशल

Sun, 26 Apr 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
485 Recruits Display Discipline and Skill at Passing Out Parade
चुर्क पुलिस लाइन में रिक्रूट आर​क्षियों के  दीक्षांत समारोह में परेड की सलामी लेते पुलिस उप महा
सोनभद्र/चुर्क। पुलिस लाइन चुर्क में रविवार को दीक्षांत परेड में 485 रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह का परिचय दिया। कदम से कदम मिलाते हुए आरक्षियों ने परेड कर सलामी दी तो विभिन्न रोमांचकारी गतिविधियों का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीता। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात अरविंद्र कुमार मौर्या ने परेड की सलामी ली और 18 टोलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट ड्रिल की सराहना की। इसके बाद सभी टोलियों ने सुसंगठित मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने नवआरक्षियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख दी। साथ ही सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने संवेदनशील और मित्रवत पुलिसिंग पर जोर दिया। कार्यक्रम में डीएम चर्चित गौड़, एएसपी अनिल कुमार, ऋषभ रूणवाल, सीओ रणधीर मिश्र, अमित कुमार, डॉ. चारू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशांत बने सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी, नीरज वाह्य विषयों में अव्वल
प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षार्थी का खिताब प्रशांत शुक्ला ने हासिल किया। बाह्य कक्षीय विषयों में भी उन्होंने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि अंतः कक्षीय विषयों में नीरज ओझा अव्वल रहे। अंतः कक्षीय विषयों के प्रथम समूह में नितिन कुमार, द्वितीय समूह में नीरज ओझा, तृतीय समूह में चंद्रपाल, चतुर्थ समूह में विजय पांडेय, पंचम समूह में अनुभव कुमार तिवारी, षष्ठम समूह में अभिषेक तिवारी, सप्तम समूह में हेमंत राज और अष्टम समूह में संतोष कुमार पटेल अव्वल रहे। बाह्य कक्षीय विषयों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में राम कुमार, यूएसी में वरुण कुमार पांडेय, योगासन में मयंक पाल, पदाति में अभिनव सिंह, शस्त्र प्रशिक्षण में अभिषेक कुमार मिश्रा, जंगल प्रशिक्षण में विकास चंद्र, भीड़ नियंत्रण में प्रशांत शुक्ला, विशिष्ट तलाशी में प्रशांत शुक्ला, यातायात प्रशिक्षण में रविन्द्र प्रताप सिंह, आतंकवाद निरोधी प्रशिक्षण में मुकुल सिंह सबसे बेहतर रहे।

चुर्क पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के  दीक्षांत समारोह में परेड की सलामी लेते पुलिस उप महा

चुर्क पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के  दीक्षांत समारोह में परेड की सलामी लेते पुलिस उप महा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed