{"_id":"5ea5b4f08ebc3e90896a1640","slug":"432-mt-nutrition-reached-for-beneficiaries-sonbhadra-news-vns52203059","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों के लिए पहुंचा 432 मीट्रिक टन पोषाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों के लिए पहुंचा 432 मीट्रिक टन पोषाहार
विज्ञापन
सोनभद्र। अब आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को पोषाहार लेने केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर लाभार्थियों घर-घर जाकर पोषाहार वितरित किया जाएगा। अभी तक जिले के लाभार्थियों को देने के लिए 432 मीट्रिक टन पोषाहार पहुंच चुका है। शेष पोषाहार जल्द ही पहुंच जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अगुवाई में पोषाहार वितरित होगा। बाल एवं पुष्टाहार विभाग वितरित कराने की तैयारी में जुट गया है।
कोराना वायरस संक्रमण के चलते समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। जिले में 2047 आंगनबाड़ी केंद्रों से दो लाख से अधिक बच्चें, स्कूल न जाने वाली किशोरी, गर्भवती महिला, धात्री महिलाएं जुड़ी है। सरकार ने सोशल डिस्टेसिंग के दृष्टिगत लाभार्थियों के घर-घर पोषाहार पहुंचवाने के जिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है, ताकि लोगों को घरों से बाहर न निकलना पड़ें। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के माध्यम से डोर टू डोर पोषाहार का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया जिले के लाभार्थियों को देने के लिए 595 मीट्रिक टन पोषाहार की आवश्यकता है, जिसके सापेक्ष अभी तक 432 मीट्रिक टन पोषाहार जिले में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को तीन-तीन पैकेट पोषाहार वितरित किया जाएगा। प्रत्येक पैकेट में एक-एक किलोग्राम पोषाहार रहेगा। कहा कि जल्द वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा।