फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   4273 companies rated

4273 कांपियों का हुआ मूल्याकंन

Tue, 05 May 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
4273 companies rated
सोनभद्र। लॉकडाउन के बीच मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याकंन हुआ। कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग किया। पहले दिन 4273 कांपियां जांची गईं। एक उत्तर पुस्तिका में दो सौ रुपये की नोट भी मिली।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याकंन हुआ। 68 परीक्षकों ने 1673 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। वहीं मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षिक को गणित विषय की उत्तर पुस्तिका में दो सौ रुपये का नोट मिला। विद्यालय में प्रवेश के पूर्व चिकित्सकों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही शिक्षकों को मूल्यांकन कक्ष में जाने दिया। उधर, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में 80 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट के हिंदी, सामान्य हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, भूगोल, नागरिक शास्त्र समेत अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन किया। यहां पर 2600 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याकंन किया गया। दोनों मूल्याकंन केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई थी। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा और चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed