{"_id":"606a04978ebc3e5904761f9e","slug":"42-check-posts-will-be-put-on-the-border-of-four-states-in-elections-sonbhadra-news-vns5833950134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में चार राज्यों की सीमा पर लगेंगे 42 चेकपोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में चार राज्यों की सीमा पर लगेंगे 42 चेकपोस्ट
विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा करते पुलिस महानिरीक्षक जे रवि
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पंचायत चुनाव को सकुुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को चुर्क पुलिस लाइंस में चार राज्यों की पुलिस ने एक साथ बैठक किया। विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी जे रविंद्र गौड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश की पुलिस भी शामिल हुई। छत्तीसगढ़ पुलिस को भी बुलाया गया था, लेकिन वहां से कोई नहीं आ सका। बैठक में चुनाव के दौरान जिले की सीमा से सटे चारों राज्यों के सीमावर्ती इलाके में कुल 42 चेकपोस्ट लगाने की रणनीति बनी। एक दूसरे राज्यों के अपराधियों की सूची भी साझा की गई।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले की सीमा चार राज्यों से सटी है। अक्सर जानकारी मिलती है कि चुनाव के दौरान दूसरे राज्यों के कुछ अराजक तत्व व्यवधान डालने की कोशिश करते हैं। शराब की तस्करी की जाती है। इसलिए इस पर रोक के लिए सभी पड़ोसी राज्यों की पुलिस से समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। 42 चेकपोस्ट लगाकर हर समय निगरानी रखी जाएगी। कुछ ऐसे अपराधी होते हैं जो एक राज्य में रहते हैं लेकिन उनके रिश्तेदार दूसरे राज्य से भी संबंध रखते हैं। इस लिए ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डॉ. राजीव सिंह द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के संबंध में प्रस्तुतिकरण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन के निर्देशानुसार चुनाव संपन्न कराने की रणनीति बनाई। डीएम अभिषेक सिंह, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह, बिहार के कैमूर जिले के एएसपी ऑपरेशन नीतिन कुमार, रोहतास के एएसपी संजय कुमार, झारखंड के गढ़वा जिले के एएसपी प्रमोद केशरी आदि मौजूद रहे।
अवैध शराब का कारोबार करने वालेे जाएंगे सलाखों के पीछे
सोनभद्र। पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को पुलिस लाइंस चुर्क के प्रशासनिक सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर जे. रविंद्र गौड़ ने राजपत्रित अधिकारियों व थानाध्यक्षों के साथ मीटिंग की। अपराध पर अंकुश लगाने और चुनाव को संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों आदि की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी भी बख्शे नहीं जाएंगे। अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
डीआईजी ने सर्किट हाउस में गार्ड की सलामी ली। पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में मातहतों के साथ अपराध की समीक्षा करते हुए पंचायत चुनाव की तैयारियों आदि के बारे में जानकारी ली। टॉप-10 अपराधियों, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करने, इनामियां, हिस्ट्रीशीटरों अपराधियों पर नकेल लगाने के साथ ही कड़ी निगरानी, चेकिंग, मतदान केन्द्रों, बूथों का निरीक्षण करने का फरमान जारी किया।