{"_id":"5ce1980abdec22078e0ab8c0","slug":"41558288394-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम खराब होने से प्रभावित रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम खराब होने से प्रभावित रहा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। रविवार को कई मतदान केंद्रों पर शुरूआत से ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ने धोखा दे दिया। सुबह आठ बजे तक 18 इवीएम खराब रही, जिससे मतदान एक से डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। बैलेट यूनिट आठ, कंट्रोल यूनिट छह, वीवीपैट आठ भी बदली गई। मशीनों के बंद होने के बावजूद वोटरों को मतदान के लिए अतिरिक्त समय नहीं देने पर लोगों ने नाराजगी जताई।
दुद्धी: सवा आठ से नौ बजे तक बूथ संख्या 246 झारोखुर्द में ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रट ने बैटरी चेंज कर मतदान शुरू करवाया। कटौली गांव में ईवीएम चालू नहीं हो पाने से एक बूथ पर आधा घंटा मतदान प्रभावित हुआ। मशीन बदलने के बाद साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो सका। मझौली गांव में भी ईवीएम खराब रही। 25 मिनट बाद दूसरी मशीन लगाने के बाद मतदान शुरू हो सका।
डीएवी स्कूल ककरी कक्ष संख्या तीन, बूथ संख्या 197 पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदैनिया, बीजपुर के केंद्रीय विद्यालय पर बने आदर्श बूथ पर ईवीएम मशीन खराब रही। भाग संख्या 73 की साढ़े सात बजे वोटिंग शुरू हुई। भाग संख्या 74 की मशीन खराब होने से एक घंटे मतदान नहीं हुआ। घोरावल: पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआंव पांडेय में इवीएम खराबी से मतदान प्रभावित रहा। बूथ 83 पर 20 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ। केकराही: पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरूहां के बूथ संख्या 253 पर 35 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय जुड़िया में 15 मिनट देर से शुरू हुुआ।
विज्ञापन
सलखान, पटवध, और फफराकुंड में भी मशीन खराब होने से आधा घंटा मतदान रुका रहा। सिरसोती के पोलिंग बूथ 66 व 67 की ईवीएम मशीन खराब होने से एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। खड़देऊर में इवीएम खराब होने से 8.25 पर मतदान शुरू हुआ। फ़रीपान प्राथमिक विद्यालय में इवीएम खराब होने से 8.15 पर, चुर्क नगर पंचायत के बूथ संख्या 49 पर ईवीएम खराब होने से आधा घंटा मतदान रूका रहा। म्योरपुर: ब्लॉक के रनटोला ग्राम पंचायत स्थित बूथ पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान काफी देर से शुरू हुआ।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर दूसरी मशीन लगाई तब जाकर साढ़े आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। दुद्धी विधानसभा के घिचोरवा बूथ संख्या 294 पर ईवीएम खराब रही। विंढमगंज क्षेत्र के केवाल ग्राम पंचायत बूथ नंबर 325 पर मशीन खराब रही। सलैयाडीह ग्राम पंचायत बूथ नंबर 317 पर सुबह मतदान के पूर्व ही मशीन खराब था। 40 मिनट के बाद मतदान प्रारंभ हो सका। बभनी। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बभनी द्वितीय बूथ संख्या 162 की इवीएम खराब रही जिससे सवा नौ बजे से सवा दस बजे तक वोट नहीं डाला जा सका। बूथ संख्या 164 पर 30 मिनट वोट प्रभावित रहा। ओबरा बूथ संख्या 34 पर 12 बजे मशीन खराब हो गई। कुछ देर के बाद मशीन चालू हो सकी।
अनपरा: प्राथमिक पाठशाला पूर्वी परासी में भी ईवीएम काम न करने से 40 मिनट तक मतदान रूका रहा। कई कर्मी मशीन को सही ढग़ से संचालित नहीं कर सके। ऐसे में कुछ देर से मतदान शुरू हुआ। बीजपुर के एनटीपीसी परियोजना परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने बूथ संख्या 73 पर ईवीएम खराब होने से मतदान आधा घंटा व बूथ संख्या 74 पर एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। वही ग्राम सिरसोती के बूथ संख्या 66 व 67 में भी ईवीएम मशीन खराब होने से एक घण्टा देरी से मतदान शुरू हो सका।