{"_id":"5c894bd5bdec2214374a6dcd","slug":"41552501717-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर के समीप बुधवार को एक हाइवा ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना में बाइक चालक जितेंद्र चौबे (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
दोपहर करीब एक बजे राबर्ट्सगंज से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलगाई गांव निवासी जितेंद्र चौबे बाइक से चोपन की ओर जा रहे थे। अभी चोपन बैरियर के पास बाइक सवार पहुंचा था कि पीछे से एक हाइवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। उधर हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने शव की शिनाख्त करने के बाद उसके घरवालों को घटना की सूचना देकर आवागमन बहाल कराया। मृतक के रिश्तेदार राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के रिश्तेदार, संबंधित लोग भी अस्पताल पहुंच गए।