फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राय-खलारी रूट पर हुए हादसे में कई ट्रेनें निरस्त

राय-खलारी रूट पर हुए हादसे में कई ट्रेनें निरस्त

Tue, 19 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
राय-खलारी रूट पर हुए हादसे में कई ट्रेनें निरस्त
म्योरपुर (सोनभद्र)। धनबाद रेल मंडल के राय और खलारी स्टेशन के बीच हुए हादसे का असर गढ़वा-चोपन रूट पर भी पड़ा है। गोमो-चोपन बरकाकाना, चोपन-गोमो बरवाडीह, बरवाडीह-चुनार और चुनार-बरवाडीह पैसेंजर बीस फरवरी तक रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

शक्तिपुंज और मूरी एक्सप्रेस को गया के रास्ते गोमो होते हुए आगे के लिए भेजा गया है। इससे गढ़वा के आगे के स्टेशनों पर यात्रा करने वालों को काफी परेशानी हुई। धनबाद रेल मंडल के पीआरओ प्रभात मिश्रा ने बताया कि धनबाद रेल मंडल के गढ़वा रोड बरकाकाना रेल खंड के राय-खलारी स्टेशनों के बीच रात में करीब सवा दो बजे मालगाड़ी के लोडेड मल्टी बैगन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। धनबाद एवं अन्य स्टेशन से दुर्घटना राहत यान घटनास्थल भेजा गया जो युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक घटनास्थल पहुंचकर गए हैं। पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय से प्रभारी अपर महाप्रबंधक राकेश तिवारी, पीसीएमई एमपी सिंह एवं मुख्य संरक्षा अधिकारी एसके शर्मा भी घटनास्थल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed