फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं जल रहे अलाव

जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं जल रहे अलाव

Thu, 27 Dec 2018 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं जल रहे अलाव
अनपरा। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत पूरी तरह से शीत लहर की चपेट में है। वहीं ऊर्जांचल में भी शीत लहर का प्रभाव होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड को देखते हुए शासन एवं जिलाधिकारी द्वारा अलाव जलाने का फरमान दिया गया था, लेकिन आदेश के बाद भी ऊर्जांचल में अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है।
विज्ञापन

ऊर्जांचल के विभिन्न चट्टी-चौराहों में शामिल काशीमोड़, औड़ीमोड़, अनपरा बाजार, अनपरा मोड़, रेनूसागर मोड़, बीना, खड़िया व शक्तिनगर शामिल है। जहां सैकड़ों की संख्या में लोग किसी न किसी काम से पहुंचते है, लेकिन सायं के बाद बढ़ी हुई ठण्ड से लोग ठिठुरने को मजबूर है। जनेश्वर दुबे, बालगोविंद दुबे, फारूख अंसारी, संजय सेठ ने बताया कि जिन चौराहों पर गर्मी के दिनों में रात 10 बजे के बाद तक रौनक बनी रहती थी, वहां ठंड के कारण 7 बजे के बाद सन्नाटा छा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इन चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार शासनादेश के बाद भी अलाव के लिए पहल नहीं की गयी। जिससे राहगीरों के साथ-साथ चौराहों पर ठेला, गुमटी में व्यवसाय करने वाले लोग भी ठंड से कांप रहे है। लोगों ने जिलाधिकारी को ध्यान आकृष्ट कराते हुए अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed