फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन

आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 29 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन
सोनभद्र। मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर आरक्षण की मांग को पूरा न करने का आरोप मढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जस्टिस रंगनाथ मिश्र आयोग ने सिफारिश किया है कि जिस प्रकार हिंदू, सिक्ख, बौध धर्म के छूआछूत के आधार पर और पिछड़े वर्गों में भी कुछ जातियों को अनुसूचित जाति में रखा गया है। उसी प्रकार मुस्लिम, इसाई में भी छूआछूत के शिकार जातियों को बिना धार्मिक भेदभाव के अनुसूचित जाति में रखा जाए और यह भी सिफाशि किया है कि 1950 के असंवैधानिक अध्यादेश जो मात्र हिंदू धर्मावलियों को अनुसूचित जाति में रखने की व्यवस्था करता है उसे वापस लिया जाए। कहा कि पूर्व में मांगों को पूर्ण करने के लिए कई बार पीएम और सीएम को मांगपत्र भेजा चुका है। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया। उन्होंने पिछले माह चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की हत्या में शामिल फरार आरोपियों को दस दिनों के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर पार्टी जनता का सहयोग लेकर जन आंदोलन छेड़ेगी। जिलाध्यक्ष अतहर कुरैशी, इलियास कुरैशी, असलम कुरैशी, कंचन साहनी, जगदीश प्रसाद, मुनव्वर अंसारी, निशात अली, शहनवाज, इरफान, रिजवान सिद्दकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed