फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ऊर्जांचल में धूमधाम से मना भैया दूज का पर्व

ऊर्जांचल में धूमधाम से मना भैया दूज का पर्व

Fri, 09 Nov 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जांचल में धूमधाम से मना भैया दूज का पर्व
सोनभद्र/अनपरा। जिले में भैया दूज का पर्व शुक्रवार को श्रद्घा और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना के लिए जगह-जगह इकट्ठा होकर पूजा अर्चना किया। आटे से चौक बनाया और मंगल आरती कर गीत गाए। राबर्ट्सगंज में कई जगहों पर भैया दूज का पर्व बनाया गया। उरमौरा गांव में मिश्रीलाल वश्विकर्मा के घर के पास भारी संख्या में महिलाएं और युवतियां इकट्ठा हुई। यहां उन्होंने चौक बनाकर पूजना अर्चना किया और गीत गाया। ऊर्जांचल में शुक्रवार को भाई-बहन के स्नेह अभिव्यक्ति का पर्व भईया दूज धूमधाम से मनाया गया। भैया दूज को यम द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया भाई दूज पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। शुक्रवार को अनपरा, औड़ी, डिबुलगंज, ककरी, बीना, खडिय़ा, शक्तिनगर, सिंगरौली, परासी, अनपरा गांव, गरबंधा, रेनूसागर आदि स्थानों पर भैया दूज पर बहनों ने आटे से चौक बनाकर, भाई की हथेली पर चावल का घोल लगाकर पान, सुपारी, पुष्प आदि हाथों पर रखकर जल गिराना व भाई की आरती उतारने के साथ अपने-अपने भाइयों की लंबी आयु व उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना का व्रत रखी। बहनों ने अपने भाई को मान्यता के अनुसार भोजन भी कराया। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई खिलाकर बहनों का मुंह मीठा कराया तथा छोटे-बड़े के अनुसार आशीर्वाद लिया। दुद्धी: शुक्रवार को महिलाओं ने (गोवर्द्धन पूजा) भैया दूज का त्यौहार धूम-धाम मनाया। महिलाओं ने सुबह भैया दूज पूजा में हिस्सा लिया। अपने भाईयो के लंबी उम्र की ईश्वर से कामना की। गोवर्द्धन पूजा समाप्त होने के बाद भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed