{"_id":"5bb3b3a4867a55013d11b446","slug":"41538503588-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार लोगों को दे रही धोखा, दयाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार लोगों को दे रही धोखा, दयाराम
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में मंगलवार को सपा का पिछड़ा सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े समाज के लोगों को धोखा दे रही है। सपा ने सर्वाधिक पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान देने का काम किया है। इसलिए आगामी लोक सभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी को जीताने का काम करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों को छलने का काम कर रही है। उसे पिछड़े वर्ग के जनहित के योजनाओं से कोई लेना देना नहीं है। एससीएसटी आयोग के पूर्व चेयरमैन रामदुलार राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध पर चरम पर है। पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से वादा किया था कि सूबे में सरकार बनी तो सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक अधिकांश सड़कें गड्ढे में तब्दील हैं। निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव लोटन राम निषाद, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामहरी चौहान, प्रदेश सचिव जवाहर लाल मौर्य और पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, रूबी प्रसाद ने कहा कि सपा सरकार ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया। भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, नौजवान, श्रमिक परेशान है। अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश चंद्रवंशी और संचालन जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने किया। जिलाध्यक्ष विजय यादव, रामनिहोर यादव, रवि कुमार गोड, हिदायत उल्ला खां, केडी सिंह पटेल, हृदय नारायण गोड़, प्रशांत सिंह, बद्री पटेल, अनिल प्रधान, राम प्यारे सिंह पटेल, बाबूलाल यादव, सेकरार अहमद, रामसजीवन यादव, महफूज आलम खां मौजूद रहे।