फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एक लाख जुर्माना जमा करने पर छुटी जेसीबी

एक लाख जुर्माना जमा करने पर छुटी जेसीबी

Mon, 13 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
एक लाख जुर्माना जमा करने पर छुटी जेसीबी
दुद्धी। रेणुकूट वन प्रभाग के बघाड़ू रेंज के महुअरिया गांव में शनिवार की रात वन भूमि कब्जा करने के दौरान कब्जे में ली गई जेसीबी सोमवार को एक लाख रुपये जुर्माना जमा करने पर छोड़ दी गई। जबकि बोलेरो अभी भी वन विभाग के कब्जे में है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मधुबन गांव के जेसीबी स्वामी ने अपना जुर्म कबूल लिया और आगे से ऐसी गलती की पुनरावृत्ति नही करने की बात स्वीकारी है। इसलिए एक लाख जुर्माना जमा कराकर उसे छोड़ दिया गया है। बोलेरो पर भी एक लाख रुपये का जुर्माना तय किया गया है। यदि वाहन स्वामीजुर्माना की राशि नही ंभरता है तो केस काट दिया जाएगा। बता दें कि शनिवार की रात कुछ लोग महुअरिया गांव में वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वहां जमीन समतीकरण का कार्य जेसीबी से कराया जा रहा है। मौके से वन विभाग की टीम ने एक जेसीबी और एक बोलेरो बरामद किया था। जबकि कब्जा करने वाले लोग वहां से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed