{"_id":"5b311e2a4f1c1bc5628b7075","slug":"41529945642-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत योजनाओं से किया जाए संतृप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत योजनाओं से किया जाए संतृप्त
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। ग्राम स्वराज अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि एक हजार की अधिक जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अंत्योदय कार्डधारकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति जीवन बीमा, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाना है।
डीएम ने पिरामल फाउंडेशन नीति आयोग के अंतर्गत स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा व्यवस्था से संबंधित बैठक की। कहा कि किए गये कार्यों को पोर्टल पर समय से फीडिंग करें, ताकि नीति आयोग द्वारा रैंकिंग का सही पता चल सके। यदि कोई विभाग ससमय फीडिंग का कार्य नहीं कर पाता है तो उसे कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। मूलभूत समस्याएं व व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि आगे के बिन्दुओं पर पूर्ण रूप से फोकस कर सकें। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, पशु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, कृषि अधिकारी पीयूष राय आदि मौजूद रहे।