{"_id":"5b2a8c5f4f1c1baf6e8b91fe","slug":"41529515103-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार पर अश्लील हरकत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार पर अश्लील हरकत करने का आरोप
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में तैनात एक अधिकारी पर दफ्तर में युवती से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी कार्रवाई की मांग की।
पन्नूगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि मंगलवार को उसके ससुर को कुछ लोग बहला-फुसलाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कचहरी ले गए। जबकि वृद्घ होने के कारण उसके ससुर मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं। इसकी जानकारी मिलने पर वह रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर वहां तैनात एक कर्मचारी को बैनामा रोकने के लिए आवेदन पत्र देकर रसीद मांगी तो कर्मचारी ने उसे एक अधिकरी के कक्ष में भेज दिया। युवती का आरोप है कि अधिकारी ने उसे कुर्सी पर बैठाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने मेरा आवेदन पत्र फाड़ दिया और बैनाम कर दिया। वहीं सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि उक्त अधिकारी के खिलाफ उन्हें अभी तक शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिर भी कोतवाल से मामले की जांच करवाएंगे, आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।