{"_id":"5ae8a6f54f1c1b9b098b7850","slug":"41525196533-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश की हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश की हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद
Updated Tue, 01 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने रमेश की हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद कर लिया है। सोमवार को सीजेएम कोर्ट से कोतवाल ने हत्यारोपी माइकल सोनकर को रिमांड पर लेकर उसे घटनास्थल पर ले गए। यहां पुलिस आरोपी से हत्या कैसे किया इसके बारे में जानकारी ली।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने दो घंटे के लिए पुलिस को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी हत्यारोपी माइकल सोनकर को रिमांड पर दिया। यहां से पुलिस हत्यारोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। हत्यारोपी से रमेश की हत्या उसने कैसे किया इस बारे में पूछताछ की। इस संबंध में सीटी सीओ विवेकांनद तिवारी ने बताया कि छह अगस्त 2017 को राबर्ट्सगंज के दीप नगर पोखरे के समीप स्थित धीरज के चहारदीवारी के अंदर माइकल सोनकर ने बाका से राबर्ट्सगंज साईं चौक निवासी रमेश की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी ने शव को बालू के नीचे ढंक दिया और बाका को तालाब के किनारे छिपा दिया था। मृतका की मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई तो आरोपी के बारे में पता चला। पुलिस आरोपी की खोजबीन शुरू की तो वह घर छोड़ कर फरार हो गया। कहा कि हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाका को बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।