{"_id":"5ae4c0884f1c1b58098b6da8","slug":"41524940936-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रह वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रह वकीलों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन और दुद्धी बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा कर नेताओं पर खोखला वादा करने का आरोप लगाया।
संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सोनभद्र यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। इसके बावजूद जिले के सोन नदी के दक्षिण का क्षेत्र अभी भी विकास से अछूता है, क्यों कि तहसील दुद्धी के पूर्वी- पश्चिम एवं दक्षिणी सीमा पर स्थित गांवों की दूरी जिला मुख्यालय से औसतन डेढ़ सौ किमी है। इससे इन गांवों के लोग अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंच पाते। उनकी सुनवाई नहीं हो पाती है। शासन-प्रशासन तक जनता की पहुंच आसान नहीं है। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव एडवोकेट प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सर्वाधिक राजस्व देने वाले आदिवासी बाहुल्य, अति पिछड़े क्षेत्र के लोगों को सुलभ एवं सस्ता न्याय दिलाने के लिए दुद्धी को जिला बनाना जरूरी है। इसको लेकर चल रहा आंदोलन मांग पूरी होने पर ही खत्म होगा। आम जनता का इस आंदोलन से सीधा जुड़ाव है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो जनता इसका जवाब भी देगी। प्रदर्शन में दिनेश अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, रामनारायण, संतोष कुमार, हरनाम सिंह, अमरावती, अशोक कुमार, सत्यनारायण यादव, कामेश्वर चौरसिया, राकेश अग्रहरि, सुरेंद्र प्रसाद यादव, राम दुलारे, अजय रतनेंद्र, उमेश चंद्र मौजूद रहे।