फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क दुर्घटना में चौकीदार समेत तीन की मौत

सड़क दुर्घटना में चौकीदार समेत तीन की मौत

Sun, 04 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चौकीदार समेत तीन की मौत
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसे में चौकीदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हाथीनाला थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वहीं रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव के समीप बाइक साइकिल से भिड़ गई। रविवार को जिला अस्पताल में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम करीब सात बजे पटवध के समीप घोरावल-खलियारी मार्ग पर बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नाको गांव निवासी साइकिल सवार संजय (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। संजय वैनी में स्थित एक गुमटी में किराना का सामान और पान बेचकर जीवकोपार्जन करता था। दुकान बंद कर वह साइकिल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में वैनी की ओर से रामगढ़ की तरफ जा रही बाइक ने पीछे से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार जख्मी हो गया है। उधर, हाथीनाला थाना क्षेत्र के डाइवर्सिटी पार्क पुलिया के पास शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रक के टक्कर से बाइक सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भरवाही राजा चतरा निवासी चौकीदार नाजिर अली (45) अब्बास अली (60) घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से एंबुलेंस से घरवाले नाजिर को बीएचयू ले जा रहे थे। सांय करीब चार बजे टेंगरा मोड़ के समीप घायल ने दम तोड़ दिया। यहां से घरवाले वापस शव जिला अस्पताल ले गए। उधर, राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में रविवार की अलसुबह उपचार के दौरान ओबरा थाना क्षेत्र के करगरा गांव निवासी घायल ज्ञानचंद्र (19) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों की सपुर्दगी में दे दिया गया। सड़क हादसे में चोट लगने से तीनों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed