{"_id":"5a8b00544f1c1b641f8b6916","slug":"41519059028-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक कल्याण कोष से करेंगे परिवार की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक कल्याण कोष से करेंगे परिवार की मदद
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। शिक्षक परिवार पर आने वाली आपदा से उबारने के लिये शिक्षक कल्याण कोष का गठन किया जाएगा। यह निर्णय बीआरसी देवरी में खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। इसके पहले हाल के दिनों में हादसों में दम तोड़ने वाले शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गई।
बीआरसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार व ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षक मनोज सिंह व अवध बली सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जूनियर हाईस्कूल ;पूर्व माध्यमिकद्ध शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अवधबली सिंह के आत्महत्या करने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
निर्णय लिया गया कि मनोज सिंह के परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए प्रत्येक शिक्षक सहयोग देगा। इसके इलावा आपदा झेलने वाले परिवार की मदद के लिए जल्द शिक्षक कल्याण कोष का गठन करने पर भी मुहर लगी है। बीते वर्ष ड्रेस वितरण की 20 प्रतिशत अवशेष राशि का भुगतान न होने पर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर उमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार शर्मा, कमला सिंह, आनंद प्रकाश दूबे, नीतू सिंह, मंजू देवी, राकेश सिंह, विक्रमा राम, देवेश कुमार व कमलेश कुमारी आदि उपस्थित थीं।