{"_id":"5a5f929e4f1c1ba0268b4ecd","slug":"41516212894-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे तक लगा रहा जाम, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे तक लगा रहा जाम, आवागमन ठप
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैढन-रेणुकूट मार्ग पर ओवरलोड बालू के संचालन से आए दिन लोगों को जाम के झाम का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर 24 घंटे से जाम लगा रहा। जाम के चलते बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हुईं। जाम हटाने में पसीना बहा रही पुलिस भी बेबस नजर आई।
बैढन-बीजपुर मार्ग पर बालू लदे ओवरलोड ट्रक मुसीबत बन गए हैं। इन वाहनों की वजह से आए दिन जाम लग रहा है। मंगलवार की शाम चार बजे से पुर्नवास बस्ती के समीप बालू लदे एक ट्रक के खराब होने से भीषण जाम लग गया। बैढन-रेणुकूट मार्ग पर दोनों तरफ सैकड़ों ट्रकों के खड़ा होने से यात्री वाहन भी फंस गए। जाम का आलम यह रहा कि 24 घंटे में लगभग 15 किलोमीटर दूर तक वाहन जहां तहां खड़े रहे। ऐसे में बुधवार की सुबह तमाम बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके। कुछ यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। लोगों का आरोप है कि जिस मार्ग पर बालू लदे ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है, वह सड़क बैढन से लेकर रेणुकूट तक एकल मार्ग है। पुनर्वास बस्ती में कच्ची सड़क होने के कारण यहां आये दिन ट्रक खराब होते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से इस समस्या पर निजात दिलाने की मांग की है।