फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का जाना हाल

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का जाना हाल

Wed, 10 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का जाना हाल
सोनभद्र (म्योरपुर)। शीत कालीन भ्रमण के तहत डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को म्योरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाने का निरीक्षण किया। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की। डीएम म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर उन्होंने ओपीडी में डॉ. राजीव रंजन से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। डॉ. राजीव रंजन ने चिकित्सालय में स्टाफ की कमी बताई। कहा कि मातृत्व चिकित्सालय भी बनकर तैयार है, बावजूद इसके अभी तक उसका संचालन नहीं हो पा रहा है। डीएम ने मिशन इंद्रधनुष के तहत चल रहे कार्यक्रम की भी समीक्षा की। मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और उसके बारे में विस्तार से पूछताछ की। इसके बाद नवनिर्मित मातृत्व चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जरूरी स्टाफ एवं सुविधाएं देने का लोगों को आश्वासन दिया। इसके बाद म्योरपुर थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने गार्द की सलामी ली। थाने के ऊपर लगे सोलर प्लेटों को काम करने की जानकारी ली। भवन की कमी को गंभीरता से लेते हुए थाने के लिए नए प्रस्तावित भवन की प्रगति रिपोर्ट जानी। इसके बाद थाने के कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में लगे कंप्यूटर से सीसीटीएनएस के बारे में पूछताछ की। बेहतर नेट सुविधा के साथ उसके संचालन की बात कही। इसके बाद उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों का विधिवत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, डॉक्टर अंकुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामलाल, डॉ. राजीव रंजन, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, सुरेंद्र नारायण पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed