फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कोहरे से ढका सोनांचल, गरीबों की सांसत

कोहरे से ढका सोनांचल, गरीबों की सांसत

Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से ढका सोनांचल, गरीबों की सांसत
घने कोहरे के साथ गलन भरी ठंड के चलते रविवार को जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। जहां-तहां लोग ठिठुरे और दुकानों की भट्ठियों तथा अलाव के पास हाथ सेंकते नजर आए। घने कोहरे से दृश्यता काफी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21.08 रहा। सुबह करीब दस बजे तक सोनांचल की वादियां कोहरे से ढंकी रहीं। इस नाते वाहनों के संचालन में काफी परेशानी हुई। वाहन चालकों ने लाइट जलाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। अनपरा क्षेत्र में अलाव का इंतेजाम न होने से रिक्शा चलाने वाले व यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

लगातार गिर रहे तापमान से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ठंड और गलन के विकराल रूप धारण करने से गरीब व असहाय परेशान हो गए है। ठंड से बचने के लिए पूरे दिन घरों में दूबक रह रहे हैं। चोपन से सुकृत के बीच जगह-जगह सड़कों के किनारे गिट्टी-बालू लदे ट्रकों के खड़ा होने के कारण हादसे भी होने का खतरा बना हुआ है। रविवार की सांय करीब चार बजे ही कोहरे के कारण अंधेरा छाने लगा था। सर्द हवाओं से ठंड भी चरम सीमा पर रही। गलन से लोग परेशान रहे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर अलाव का इंतजाम न होने के कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed