फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर होगा आंदोलन

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर होगा आंदोलन

Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर होगा आंदोलन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज सिंचाई डाक बंगले में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और जिले की औद्योगिक इकाइयों में बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई गई। चेताया गया कि यदि रोजगार नहीं मिला तो युवा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में युवक कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि संगठन में सबकी जिम्मेदारी, दायित्व होता है। सब मिलकर काम करते हैं। युवा कांग्रेस उन सभी लोगों का स्वागत है, जो सामाजिक समस्या को लेकर आवाज उठाते हैं। जिले का दुर्भाग्य है कि नौजवान बेरोजगारी के हालत में इधर-उधर घूम रहा है और उसका भविष्य खतरे में है। लोकसभा उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि जिले का युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है। महासचिव अखिलेश पांडेय ने कहा कि जिले में इतनी फैक्ट्री होने के बावजूद युवा परेशान है। अमित पांडेय, सूरज वर्मा, राजेश कुमार ने कहा कि युवाओं के बारे में कांग्रेस के अलावा कोई नहीं सोचता। अब इनका भविष्य यही पर है। बैठक में अवधेश जायसवाल, संजय दुबे, शैलेंद्र चौबे, अजीत खरवार, रिजवान खां, प्रेम प्रकाश, श्याम सुंदर, रजत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed