फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती ज्ञान मंदिर अव्वल

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती ज्ञान मंदिर अव्वल

Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती ज्ञान मंदिर अव्वल
विण्ढमगंज। छठ पूजा के उपलक्ष्य में सन क्लब सोसाइटी द्वारा विंढमगंज के खेल मैदान पर अंतर विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराई गई। मुख्य अतिथि कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि विण्ढमगंज-दुद्धी मार्ग का जल्द सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। विण्ढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सरस्वती ज्ञान मंदिर विण्ढमगंज 91 अंक पाकर खिताबी जीत अर्जित की। वहीं सीवी रमन पब्लिक स्कूल 90 अंक पाकर दूसरे स्थान पर और 81 नंबर पाकर सिटी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सरस्वती ज्ञान मंदिर प्रस्तुत काली तांडव नृत्य सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा। कारगिल युद्ध और आतंकवाद पर दी गई प्रस्तुति मंत्रमुग्ध करने वाली रही। संकल्प सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह ने सड़क निर्माण और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की मांग रखी। झारखंड के पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने विजेता, उपजेता टीमों और खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार, ट्राफी से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed