{"_id":"59c55a474f1c1b2d688b5ea5","slug":"41506105927-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित पांच शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित पांच शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनी। बीएसए गोरख नाथ पटेल ने शुक्रवार को बभनी में विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अनुपस्थित मिले पांच शिक्षको का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
बीएसए शुक्रवार को बभनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बभनी प्रथम पर पहुंचे। समायोजित शिक्षिका धीरा कुमारी, डगडउआ टोला पर शमीमा, शिक्षामित्र देवनाटोला, शिक्षक रूद्र प्रताप, सड़क टोला के समायोजित शिक्षक सुरेंद्र एवं अशोक तथा घसिया टोला के शशिकांत श्रीवास्तव विद्यालय पर अनुपस्थित मिले। पांचों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। असनहर द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनी की भी जांच की गई। बीएसए ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बभनी के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। बीएसए ने विद्यालयों की साफ -सफाई एवं मीनू के तहत भोजन बनवाने, ड्रेस वितरण सौ प्रतिशत कराने, पुस्तक वितरण कराने का संबंधितों को निर्देश दिया।
विज्ञापन