{"_id":"68ffcdab9355e2be3204144b","slug":"41-criminals-from-15-police-stations-have-been-banished-from-the-district-for-six-months-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-136493-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 15 थानों के 41 बदमाश छह महीने के लिए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 15 थानों के 41 बदमाश छह महीने के लिए जिला बदर
विज्ञापन
सोनभद्र। पंचायत चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने जिले के 15 थाना क्षेत्रों में सक्रिय 41 बदमाशों को जिला बदर कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा 12 बदमाश रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हैं। यह पहली बार है, जब एक साथ इतनी संख्या में बदमाशों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में ही पंचायत चुनाव संभावित है। इसके मद्देनजर एक तरफ मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चल रहा है तो दूसरी ओर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस संदिग्ध और शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। इसी के तहत जिले के 15 थानों के 41 बदमाशों को जिला बदर किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 12 बदमाश रॉबर्ट्सगंज कोतवाली और सात चोपन थाना क्षेत्र के हैं। इसके अलावा करमा, घोरावल, शक्तिनगर से 3-3, जबकि दुद्धी, बीजपुर, रायपुर, जुगैल, विंढमगंज, बभनी, म्योरपुर, शाहगंज और कोन थाना क्षेत्रों से एक-एक अपराधी को जिला बदर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के विरुद्ध मादक पदार्थ की तस्करी, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, पशु तस्करी जैसे गंभीर मामले संबंधित थानाें में दर्ज हैं। संबंधित थाना प्रभारी और सीओ ने अपराधियों के खिलाफ आवश्यक जांच एवं औपचारिक कार्यवाही पूर्ण कर अदालत की अनुमति के बाद जिला बदर आदेश जारी कराया। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत इन सभी को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
इन्हें किया गया जिला बदर
घोरावल थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी विमलेश, उसके भाई अमरेश, कनेटी गांव निवासी कमलेश, चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर निवासी धनेश्वर उर्फ चिरई, चोपन गांव निवासी गोलू साहनी उर्फ राहुल साहनी, तेलगुड़वा निवासी मिट्ठू उर्फ सुनील अग्रहरि, संजीव उर्फ पिंकू पासवान, हाइडिल कॉलोनी निवासी चंकी उर्फ अविनाश मालवीय, चोपन गांव के इनटेक बस्ती निवासी अजीत पाल, चोपन बैरियर निवासी आशीष साहनी, करमा थाना क्षेत्र के झकाही निवासी रवि मौर्या, बंदरदेवा निवासी वीरु भारती, कुचमरवा निवासी रंजीत, थाना रॉबर्ट्सगंज में जैत निवासी सुधीर कुमार उर्फ विधायक उर्फ सुनील, परासी दुबे निवासी संतोष यादव, अजय यादव, बघुवारी बाबूराम भारती, कम्हारडीह निवासी रमेश पटेल, उसके पिता उमाशंकर पटेल, रॉबर्ट्सगंज के पसियान मोहल्ला निवासी रोहित सोनकर, उरमौरा निवासी सोनू यादव, करारी निवासी संजय पासवान, छपका प्रदीप, बरकरा निवासी अशोक बियार, मेहुड़ी निवासी अभिषेक कुमार उर्फ मोनू सिंह शामिल हैं।
-- -
इन पर भी हुई कार्रवाई
थाना बभनी के नधिरा निवासी सुधीर पांडेय, बड़होर निवासी नियाज, कोन थाना क्षेत्र के मिश्री डोमा निवासी अभिनव कुमार जायसवाल, दुद्धी के काली मुहाल निवासी पवन कुमार केशरी, वार्ड नंबर 11 निवासी कुतुब आलम, थाना म्योरपुर के गड़िया निवासी राजेश यादव, थाना शक्तिनगर के जमशीला निवासी सुरेश सोनकर, चिल्काटाड़ मार्केट निवासी सूरज सिंह, पीडब्ल्यूडी मोड़ निवासी जितेंद्र स्वीपर उर्फ छोटू, थाना शाहगंज के उमरी कलां निवासी बृजेश कुमार पांडेय, थाना बीजपुर के धरतीडांड निवासी रंजीत सिंह, थाना रायपुर के सोनबरसा निवासी शिवपाल यादव, थाना पिपरी के तुर्रा निवासी शाहनवाज अंसारी, थाना विंढमगंज के जोरुखाड़ निवासी जितेंद्र, धरतीडोलवा निवासी वीरेंद्र पासवान, थाना जुगैल के मदाइन निवासी सुबोध पांडेय को भी जिला बदर किया गया है।
-- -
सूचना देने वालों को मिलेगा संरक्षण
पुलिस ने जिला बदर किए गए व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने के साथ आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। कहा कि अगर किसी भी जिला बदर व्यक्ति को जनपद की सीमा में देखा जाता है, तो तत्काल नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम (112) पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
वर्जन...
सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों पर पैनी नजर रखने और गश्त एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई जिला बदर अपराधी जनपद की सीमा में पाया गया तो उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक वर्मा, एसपी।