फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   38 tractor trolley sandals

38 ट्रैक्टर ट्राली बालू

Sun, 05 Aug 2018 11:51 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Sun, 05 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीजपुर । बालू का अवैध खनन कर भंडारण मामले को लेकर रविवार को खनन व पुलिस विभाग की टीम ने बीजपुर क्षेत्र में छापेमारी की। खम्हरिया गांव में एक दिन पूर्व बालू भंडारण मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर के बाद 38 ट्राली बालू को रविवार को सीज कर दिया गया।  
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को कुछ लोगों ने खम्हरिया गांव में बालू भंडारण की सूचना पुलिस को दी थी।
 पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया था। पर्यवेक्षक खनन योगेश शुक्ला ने बीजपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। खनन व पुलिस की संयुक्त टीम रविवार को खम्हरियां गांव पहुंची। रिहंद डूब क्षेत्र में भंडारण किए गए 90 घन मीटर (38 ट्रैक्टर ट्राली) बालू को सीज करते हुए उसे गांव के एक व्यक्ति के सुपुर्द में दिया गया है। इधर सत्रों का कहना है कि बीजपुर के चेतवा गांव में अवैध खनन कर बालू भंडारण किया गया है। इसकी भी सूचना पुलिस व खनन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी बताया गया कि अजीर, महुली, जरहां, बिच्छी आदि नदियों से रात में अवैध खनन कर चेतवा में एक ढाबा के पीछे बालू का भंडारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed