{"_id":"64b2d205b179998d560b6ff9","slug":"36-booked-for-murderous-attack-on-teenager-15-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-952-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: किशोर पर जानलेवा हमले में 36 पर मुकदमा, 15 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: किशोर पर जानलेवा हमले में 36 पर मुकदमा, 15 गिरफ्तार
विज्ञापन
ओबरा। नगर के गांधी मैदान के पास गत बृहस्पतिवार की रात एक किशोर को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 36 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। अन्य 21 आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस लगी है।
घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल अविनाश सिंह ने बताया कि दो गुटों के वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले में 36 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, 7 क्रिमिनल एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि गैंग के मुख्य आरोपी विनय सिंह, सुशील और तनवर कुरैशी का ओबरा के ही कुछ लड़कों से विवाद चल रहा था।
उन्हें सूचना मिली कि उनके विरोधी ग्रुप के लड़के गांधी मैदान में हैं। इस पर उसने अपने सभी साथियों को बिल्ली पोखरा पर इकट्ठा किया। वहां से करीब 15-20 बाइकों से कुल 35-40 की संख्या में हाकी डंडा व चाकू से लैस होकर गांधी मैदान पहुंचे। वह अपने विरोधियों की तलाश कर रहे थे। उसी बीच इनके विरोधी ग्रुप के लड़कों ने जब इनकों देखा तो भागना शुरू कर दिए। उनको बाइक से दौड़ाया। इसी में इनके साथ गिरफ्तार राहुल यादव ने घायल शनि रावत को अपनी बाइक से टक्कर मारा। इसके बाद विनय सिंह व तनवर कुरैशी ने शनि को पकड़ लिया। जान से मारने की नियत से सुशील कुमार ने उसके सीने पर चाकू से मारना चाहा, तभी शनि अचानक घूम गया जिससे चाकू उसके पीठ में लग गया। बताया कि 15 आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को नगर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिल और तीन चाकू भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इनकी हुई गिरफ्तारी
ओबरा। मामले में पुलिस ने विनय कुमार सिंह, तनवर कुरैशी, सुशील, अभी उर्फ राजीव राव, अर्जुन राव, रोशन हरिजन, अरमान अहमद, राहुल यादव, दीपक हरिजन, साहिल उर्फ रोहित, आकाश भारती, सुजीत उर्फ़ राहुल, धीरज गुप्ता, रोशन और ऋतिक अग्रवाल को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में ओबरा एसओ अविनाश कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश प्रसाद यादव, कस्बा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल इमरान खान, हेमंत बारी, बृजेश यादव, अमित यादव, लल्लन यादव, लखंदर प्रसाद, रविंद्र यादव, राम सिंह यादव, प्रीतम कुमार शामिल रहे।
इनकी तलाश जारी
ओबरा। प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि अभी मामले में 21 फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इसमें धीरज मार्का, अरविंद गुप्ता उर्फ शेरा, प्रियांशु पांडेय, विनोद हरिजन, प्रिंस गोंड, आदित्य पांडेय, रवींद्र, मोहित यादव, अनीश शर्मा, आशुतोष चौबे, सचिन यादव, अंशित पाठक, अभय चौहान, कुणाल, आर्यन, गोलू, लड्डू पासवान उर्फ कृष्णा पासवान, प्रियांशु बिहारी, मोनू, रक्षित, साहिल शामिल हैं। जल्द इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।