फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   354 students leave exams

354 छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 17 Mar 2017 11:54 PM IST
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया हैै। शुक्रवार को द्वितीय पाली में इंटर के गृह विज्ञान प्रश्र पत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 4706 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4352 छात्राओं ने परीक्षा दी। 354 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात रही। परीक्षकों ने सघन       तलाशी ली।  

प्रथम पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन की परीक्षा थी। लेकिन जिले में संगीत वादन के परीक्षार्थी न होने के कारण परीक्षा नहीं हुई। दूसरी पाली में दो बजे से गृह विज्ञान की परीक्षा शुरू हुई। एक बजे से केंद्रों पर छात्राएं पहुंचने लगे थी। प्रवेश द्वार पर तैनात महिला परीक्षकों ने छात्राओं को मोबाइल, पर्स समेत अन्य सामानों को रखवा लिया। परीक्षा देकर छात्राओं बाहर निकली तो उन्हें उनका सामान वापस कर दिया गया। परीक्षा के दौरान थाना एवं चौकी इंचार्ज भी अपने-अपने क्षेत्र के केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी तो नहीं हो रही है कि जांच करते रहे। वहीं केंद्र व्यवस्थापक एवं आंतरिक सुरक्षा दल कमरों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों पर नजर गड़ाए रहे। ताकि नकल सामग्री का प्रयोग न कर सकें। हालांकि गृहविज्ञान का प्रश्र पत्र होने की वजह से परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभुराम चौहान ने बताया कि 88 परीक्षा केंद्रों में से लगभग 30 केंद्रों पर गृह विज्ञान की परीक्षा हुई।  ो गया हैै। शुक्रवार को द्धितीय पाली में इंटर के गृह विज्ञान प्रश्र पत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में 4706 छात्राओं को शामिल होना था, लेकिन 4352 छात्राएं ही उपस्थित हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का वाणिज्य, इंटर का भूगोल, अर्थशास्त्र एवं द्धितीय पाली मेें इंटर के हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed