फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 families from six villages of Chhattisgarh will be displaced

छत्तीसगढ़ के छह गांव के 32 परिवार होंगे विस्थापित

Wed, 23 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
32 families from six villages of Chhattisgarh will be displaced
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जिलाधिकारी निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का अवलोकन करते साथ म? - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के डीएम ने मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कनहर सिंचाई परियोजना से जुड़े अधिकारियों से वार्ता की। जिलाधिकारी श्याम धावडे, एसडीएम बालेश्वर राम और अभिषेक गुप्ता ने निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के डूब क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित लोगों के पुनर्वास का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। परियोजना के अवर अभियंता डीके कौशिक ने बताया कि परियोजना के दायरे में आने वाले डूब क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के छह गांव शामिल हैं। इनमें त्रिशूली, झारा कुफर, सेमरवा कामेश्वर नगर, धोबली गांव के 32 परिवार विस्थापित होंगे। इस परियोजना में 360 हेक्टेयर भूमि डूब क्षेत्र की आ रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 32 परिवारों को पुनर्वास के बाबत प्लाट आवंटन के लिए 25 जनवरी 2017 को कनहर सिंचाई परियोजना की तरफ से 70 करोड़ 34 लाख 30 हजार रुपये का भुगतान छत्तीसगढ़ को कर दिया गया। डीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ डूब क्षेत्र के परिवारों के लिए त्रिशूली में प्लाट आवंटन के बाबत भूमि का अधिग्रहण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही डूब क्षेत्र के प्रभावित 32 परिवारों को पुनर्वास पैकेज की धनराशि और प्लाट आवंटन कर दिया जायेगा। इस दौरान परियोजना के अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, नरसिंह, सुनील गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed