फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल में धूमधाम से मनेगा खनिकोत्सव

एनसीएल में धूमधाम से मनेगा खनिकोत्सव

Mon, 29 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल में धूमधाम से मनेगा खनिकोत्सव
अनपरा। एनसीएल में एक मई को खनिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कंपनी मुख्यालय के सिंगरौली स्टेडियम में सायं साढ़े पांच बजे से आयोजित कार्यक्रम में वालीवुड की गायिका रितु पाठक अपने जलवे बिखरेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा मुख्य अतिथि और निदेशक गुणाधर पांडेय, पीएम प्रसाद, एनएन ठाकुर एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी एके श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेगें। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं परियोजनाओ को केंद्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। विशेष उपलब्धियों के लिए व्यक्तिगत एवं टीम पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। परियोजनाओं में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग श्रेणीयों में पुस्कृत किया जायेगा। समारोह में बॉलीवुड पाश्र्व गायिका रितु पाठक के गीतों के जादू के साथ बॉलीवुड के डांस ग्रुप का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कंपनी मुख्यालय में खनिकोत्सव की शुरुआत प्रात: 9 बजे एनसीएल मुख्यालय स्थित अमर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। कंपनी के वरिष्ठतम कर्मचारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की अगुवाई में कंपनी अधिकारी एवं कर्मचारी खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। एनसीएल मुख्यालय के सभी विभागों से एक-एक उत्कृष्ट कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कंपनी की सभी क्षेत्रों/इकाइयों में भी खनिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा एवं सभी जगहो पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारी को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed