फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सुभासपा ने भरी हुंकार

सुभासपा ने भरी हुंकार

Mon, 24 Dec 2018 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुभासपा ने भरी हुंकार
सोनभद्र। यूपी सरकार से कैबिनेट में अतिपिछड़ा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू कराने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर क्रमिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होगी तब तक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि पार्टी हमेशा गरीब, नौजवान, व्यापारी, किसान बेरोजगारों के हित की आवाज उठाती रही है। पार्टी सभी जाति, धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करती है। कहा कि पार्टी सर्वसमाज के हित में कार्य करती है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। कहा कि प्रदेश सरकार पार्टी के जायज मांगों को जब तक पूर्ण नहीं करेगी तब अनशन चलता रहेगा। राकेश सिंह, धुरंधर राजभर, सर्वेश सिंह, राम लखन शुक्ल, भूषण प्रताप सिंह, संजय पटेल, अमरेश यादव, विकास रघुवंशी, शंभू यादव, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed