{"_id":"5c1d2d53bdec2257022f8de9","slug":"31545416019-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर भरी हूंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर भरी हूंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल के सामने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने डीएम से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र दिया।
वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा मिले। सरकार कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह दस हजार मानदेय दे। मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती व्यवस्था को समाप्त कर केवल कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर नियुक्ति हो। सामाजिक सुरक्षा योजना एवं ईपीएफ योजना का लाभ कार्यकर्ताओं को मिले। कहा कि कार्यकर्ताओं को 30 दिन का सवेतन चिकित्सा अवकाश दिया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांगपत्र भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक समस्याएं जस की तस है। चेतावनी दी कि उनकी जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की गई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, जिला मंत्री उर्मिला सिंह, आशा सोनकर, साधना सिंह, प्रतिमा, गीमा, पार्वती, निशा, संजू, प्रतिमा, सरोज, विभा आदि मौजूद रहीं।