{"_id":"5c0811b9bdec2220567c8b53","slug":"31544032697-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार छात्र-छात्राओं को नहीं मिला स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार छात्र-छात्राओं को नहीं मिला स्वेटर
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 256386 बच्चों को ठंड से पहले स्वेटर वितरित करना था। इसके लिए शासन ने शिक्षा विभाग को प्रत्येक बच्चे को स्वेटर देने के लिए धन भी मुहैया करा दिया है। विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से गुणवत्तायुक्त स्वेटर बच्चों को मुहैया कराया जाना है। लेकिन शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते अभी तक 35 हजार से अधिक बच्चों को स्वेटर वितरित नहीं किया जा सका है।
बता दें कि राबर्ट्र्सगंज, चतरा, नगवां, घोरावल, चोपन दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में 1804 प्राथमिक एवं 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। वर्ष 2018-19 में प्राथमिक विद्यालय में 181054 बच्चें अध्यनरत है, इसमें 90812 बालक व 90242 बालिकाएं है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में 75332 बच्चे हैं, इनमें 37337 बालक और 37995 बालिकाएं है। ठंड शुरू होने से पूर्व ही सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया जाना था। प्रत्येक बच्चे को एक-एक स्वेटर दिया जाना है। इसके लिए नवंबर माह में ही शासन ने शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए प्रति स्वेटर के लिए दो सौ रुपये भेज दिया था। क्योंकि पिछले वर्ष अधिकांश स्कूलों में भीषण ठंड शुरू होने पर स्वेटर वितरित किया गया था। लेकिन अभी तक प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सलखन, प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा, भटवा टोला, महुआव, कुरूहुल, रजधन, पटवध प्रथम, द्वितीय, केकराही समेत अन्य स्कूलों के करीब 35 हजार छात्र-छात्राओं को स्वेटर नहीं मिला है। मजबूरी में बिना स्वेटर पहने बच्चे स्कूल जा रहे हैं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरख नाथ पटेल ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समितियों को स्वेटर वितरित करने के लिए धन मुहैया करा दिया गया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने सभी बच्चों को स्वेटर वितरित करने की रिपोर्ट दिए हैं। अगर किन्हीं कारणवश किसी स्कूल के बच्चों को स्वेटर नहीं मिला होगा तो वहां पर एक-दो दिन के भीतर वितरित करवा दिया जाएगा।