फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपी ने रात में चौकी, गश्त का किया निरीक्षण

सपी ने रात में चौकी, गश्त का किया निरीक्षण

Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सपी ने रात में चौकी, गश्त का किया निरीक्षण
सोनभद्र। एसपी किरीट राठौड ने शुक्रवार की अर्धरात्रि में नगर भ्रमण कर पुलिस गश्त और चौकी में कर्मियों की मुस्तैदी को परखा। ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण कर संबंधितों का लोकेशन जांचा। इस दौरान सीओ विवेकानंद तिवारी और राबर्ट्र्सगंज कोतवाल सीपी पांडेय गश्त करते मिले। 100 डायल की भी स्थिति जानी। उरमौरा स्थित एक ढाबे पर दो युवक संदिग्ध हाल में पाए गए। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सब कुछ सही पाए जाने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रात एक बजे एसपी अचानक पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। यहां ड्यूटी रजिस्टर का निरीक्षण करने के बाद एसपी नगर में निकल लिए। यहां के बकाद रेलवे फाटक, धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, हिंदुआरी जाकर पुलिस गश्त की स्थिति जांची। सीओ और कोतवाल ढाबों का निरीक्षक करते मिले। इस दौरान उरमौरा, हिंदुआरी से लेकर मधुपुर तक के ढाबों का निरीक्षण कर यहां रात में मौजूद लोगों से पूछताछ कर उनकी मौजूदगी की स्थिति जानी गई। उरमौरा में दो युवकों को संदिग्ध हालत में पाए जाने पर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ही निकले। परिचय पत्र दिखाने के बाद उनके घर वालों से वार्ता की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। एसपी ने वायरलेस के जरिए रात के तीन बजे तक जिले के अन्य थानों में भी चल रही गश्त की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


लापरवाह पुलिस कर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी
सोनभद्र। कार्य के प्रति रूचि न लेने वाले पुलिस कर्मियों को अब आसानी से छुट्टी नहीं मिल पाएगी। अब थाना/चौकी प्रभारी सिर्फ उन सिपाहियों को ही अवकाश देने पर विचार करेंगे, जिनका बीट बुक भरा होगा। इसके लिए एसपी किरीट राठोड ने मातहतों को सख्त निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले के थाने एवं पुलिस चौकियों पर तैनात अधिकांश सिपाही नियमित अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण नहीं करते हैं। जबकि सिपाहियों को प्रतिदिन अपने हल्के के गांवों में भ्रमण करना जरूरी है। इसका जिक्र उन्हें बीट बुक में भी करना है। क्षेत्र में कौन-कौन माननीय, डॉक्टर, शिक्षक, सामाजिक व्यक्ति, आपराधिक किस्म के लोगों, हिस्ट्रीशीटर हैं, उनके नाम पता के अलावा, स्कूलों आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा, लेकिन गिने-चुने सिपाही ही अपना बीट बुक पूरा किए मिल रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों को रोजाना बीट बुक न भरने वाले सिपाहियों को छुट्टी नहीं देने का निर्देश दिया है। उन्होंने सर्किल आफिसरों को भी निर्देश दिया है, जो दारोगा प्रतिदिन रजिस्टर में अपने कार्योँ का उल्लेख नहीं कर रहे हैं, उनको अवकाश न दिया जाए। इससे पुलिसकर्मियों में शनिवार को हड़कंप की स्थिति बनी रही। राबर्ट्सगंज, शाहगंज, करमा, चोपन, पन्नूगंज समेत अन्य थानों के सिपाही अपना बीट बुक भरने में लगे रहे। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed